छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

स्कूल के लिए निकली थी नाबालिग, बीच रास्ते युवक ने अपहरण कर किया बड़ा कांड, हुआ गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा : शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी दीपक साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। नाबालिग, घर से स्कूल जाने निकली थी, तभी अपहरण की घटना हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग बालिका के परिजन ने 4 फरवरी को अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत FIR दर्ज किया था।

पुलिस ने दी दबिश, नाबालिग को किया बरामद

मुखबिर से सूचना मिली कि बलौदाबाजार जिले खैरा गांव के दीपक साहू द्वारा उसका अपहरण किया गया है। मामले में पुलिस ने दबिश दी और नाबालिग को बरामद किया, जिसके बाद अपहरण कर दुष्कर्म की बात सामने आई, मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

See also  छत्तीसगढ़ में ट्रेन एक्सीडेंट, पैसेंजर ट्रेन बरगद के पेड़ से टकराई

Related Articles

Leave a Reply