छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम के भांजे की रानीदहरा जलप्रपात में डूबने से मौत, फ्रेंडशिप डे पर पिकनिक मनाने के दौरान हुआ हादसा

कवर्धा। रानीदहरा जलप्रपात में रविवार को छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजा नहाने के दौरान लापता हो गया था. रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बाद आज तुषार साहू के शव को बरामद कर लिया गया है. यह पूरा मामला बोड़ला थाना के रानी दहरा गांव का है.

तुषार साहू (21 वर्ष) रविवार यानी फ्रेंडशिप डे के दिन अपने 6 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने रानी दाहरा जलप्रपात गया था और नहाने के दौरान युवक डूबा गया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और नदी में युवक की खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा. वहीं प्रशासन ने आज सुबह फिर से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया और शव को बरामद कर लिया है.

डॉ. रमन सिंह ने जताया शोक

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे के निधन पर शोक व्यक्त किया है. डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘रानीदहरा जलप्रपात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के भांजे तुषार साहू के डूबने की दुखद सूचना प्राप्त हुई. इस हृदयविदारक समाचार से मन अत्यंत व्यथित है, मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें.’

See also  सेंट्रल जेल में बंद ननों को मिली जमानत, तस्करी-धर्मांतरण के आरोपों को लेकर हुई थी जमकर सियासत

Related Articles

Leave a Reply