छत्तीसगढ़बिलासपुर

झोलाछाप डॉक्टर से सर्दी-खांसी, बुखार का इलाज करा रही महिला की मौत, डॉक्टर फरार

रतनपुर | झोलाछाप डॉक्टर से सर्दी-खांसी, बुखार का इलाज करा रही महिला की मौत का मामला सामने आया हैं. जहां इंजेक्शन लगाने के बाद महिला को खून की उल्टी हुई जिसे गंभीर स्थिति में रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलमीटार की है. घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोल्दार क्लिनिक बंद कर फरार है, वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में कांपी धरती : गरियाबंद से कालाहांडी तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलमिटार में यश मेडिकल स्टोर सत्यजीत गोलदार के द्वारा संचालित किया जाता है, और मेडिकल स्टोर की आड़ में उनके द्वारा बगल में क्लिनिक खोला गया है जहां ग्रामीणों का इलाज किया जाता है। झोलाछाप डाक्टर सत्यजीत गोलदार के पास गांव की एक 35 वर्षीय महिला रेखा बिंझवार पति लक्ष्मी बिंझवार इलाज के लिए पहुंची।

See also  असम में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी हिरासत में, साइबर आरोपियों से रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप

परिजनों के अनुसार कल रात उक्त महिला को उनके द्वारा दो इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद से उनकी स्थिति लगातार बिगड़ने लगी और सांस फूलने लगी, जिस पर उनके परिजन उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरी परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मामले में अफसरों ने जांच कर कड़ी कार्यवाही की बात कही है।

See also  भीषण गर्मी और तपती धूप से मिलेंगी राहत, अगले 5 दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

Related Articles

Leave a Reply