छत्तीसगढ़

अरपा नदी में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी

बिलासपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अरपा नदी के छठ घाट में आज सुबह एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर सरकंडा थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

बताया जा रहा है कि शव नदी किनारे बहकर आया था, जिसे सबसे पहले घाट पर सफाई करने वालों ने देखा। फिलहाल पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि यह नवजात कहां से आया और किसने उसे फेंका। इस दर्दनाक घटना से लोगों में आक्रोश और दुख दोनों ही देखने को मिल रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply