छत्तीसगढ़

किराना दुकान में सामान लेने आई नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों ने बंधक बनाकर रात भर किया हैवानियत

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर से नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की खबर सामने आ रही है, यहां शाम को गांव के किराना दुकान में सामन लेने आई नाबालिग को बंधक बना कर दुकानदार और एक अन्य युवक ने दुकान में ही दरिंदगी की है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है, जहां शाम को गांव के किराना दुकान में नाबालिग सामान लेने आई थी। इसी बीच पीड़िता को बंधक बना कर दुकानदार और एक अन्य युवक ने दुकान में ही दुष्कर्म किया। सारी रात पीड़िता के घर नहीं आने पर परिजन परेशान थे। पीड़िता सुबह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply