छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों को थप्पड़ जड़ने वाला गुंडा बदमाश गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा : थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने वाले आदतन गूंडा बदमाश को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपित फरार हैं जिसकी पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित का नगर में जुलूस भी निकाला। आरोपित के खिलाफ पूर्व में थाना बलौदा में नकबजनी, मारपीट, बलवा का अपराध दर्ज है।

पुलिस के अनुसार शैलेन्द्र कुर्रे एवं उसके स्वजन 18 अगस्त को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने बलौदा आए थे। जिसे पुलिस डाक्टरी मुलाहिजा कराने शासकीय अस्पताल बलौदा लेकर गए थे। मुलाहिजा कराकर वापस आ रहे थे तभी दोपहर 2:40 बजे रास्ते में मुख्य आरोपित एवं उसके साथी बिरगहनी निवासी संतानु साण्डे अन्य साथियों के साथ आरक्षक गोवर्धन की बाइक को रोक कर शैलेन्द्र कुर्रे से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट करने से आरक्षक गोवर्धन ने मना किया तोउससे गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

See also  घर के बाहर सो रही महिलाओं को हाथी ने कुचला, सूंड से उठाकर पटका, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर

आरक्षक ने इसकी सूचना थाना प्रभारी अशोक वैष्णव को दी। जिस पर थाना प्रभारी वैष्णव अन्य स्टाफ घटना स्थल पहुंचे। इस दौरान संतानु साण्डे अपने अन्य साथियों के साथ शैलेन्द्र कुर्रे को मारते हुए बजरंग चौक की तरह आ रहे थे तभी थाना प्रभारी वैष्णव बीच बचाव किये तो उनसे भी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए थप्पड़ जड़ दिए और मारपीट कर वहां से फरार हो गए।

आरोपितों के द्वारा पुलिस के साथ किए गए मारपीट और गाली गलौज का किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित भी कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 121 (1), 132, 221, 191(2), 296, 351 (2) 115 (2), 324 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस ने अमरपुर बिरगहनी वार्ड नंबर 10 निवासी आरोपित संतानु साण्डे को 21 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया। वहीं मामले के अन्य आरोपित फरार हैं जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही है।

See also  महतारी वंदन योजना: 3500 हितग्राहियों का नाम पात्र सूची से हटाया गया

Related Articles

Leave a Reply