छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में नशे में धुत्त कार सवार ने स्कूटी को मारी ठोकर, 1 किमी तक घसीटा स्कूटी को, पब्लिक ने की धुनाई, देखें विडियो 

बिलासपुर में देर रात नशे में चूर कार चालक की लापरवाही और रफ्तार के कहर का मामला सामने आया है. नेहरू चौक पर नशे में धुत कार सवार ने स्कूटी सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद कार सवार युवक स्कूटी को 1 किलोमीटर तक घसीटते रहे, आगे कार रुकवाकर गुस्साए लोगों ने कार सवार दोनों युवकों को पकड़कर जमकर पिटाई की. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

See also  प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

बीती रात करीब दो बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू चौक के पास अशोक नगर सरकंडा निवासी युवक अपनी एक्टिवा गाड़ी जिसका क्रमांक CG 07 BD 2050 में अपने घर जा रहा था. तभी एक सफेद रंग की कार क्रमांक CG 10AX 9805 में दो युवक नशे में वाहन को चलाते हुए एक्टिवा को जबरदस्त ठोकर मारी. ठोकर खाने से युवक सड़क के दूसरी ओर जा गिरा और उसकी एक्टिवा कार के सामने हिस्से में फंस गई, इस घटना के बाद कार चालक घुरू निवासी महेश कुमार कश्यप और उसका साथी अजय कुमार मानिकपुरी कार में फंसी एक्टिवा गाड़ी सहित अपनी कार को नेहरू चौक से इंदिरा सेतु होते हुए पुराने सरकंडा पुल की तरफ भाग रहे थे

See also  यात्रियों की सुरक्षा होगी हाईटेक : ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा QR कोड, होगी ड्राइवर की पहचान

वहीं इस मार्ग में खड़े लोगों ने कार में एक्टिवा फंसी गाड़ी देखने के बाद इनका पीछा करते हुए रोका जहां पर कार में सिर्फ स्कूटी गाड़ी को फंसा पाया. इनकी इस हरकत से गुस्साए स्थानीय लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की. इधर घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन और सरकंडा पुलिस पहुंच गई, और गुस्साए लोगों को शांत कराकर आरोपी कार चालक युवकों को थाने लेकर गई.

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

Related Articles

Leave a Reply