छत्तीसगढ़

जमीन विवाद को लेकर भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से कुचलकर की दो भाइयों की हत्या, पुलिस ने 9 के खिलाफ दर्ज की FIR, 5 गिरफ्तार

मुंगेली। एक बड़ी पुरानी कहावत है, ‘जर, जमीन, जोरू जोर की, नहीं तो किसी और की’। जर यानि धन या सोना और जोरू यानि पत्नी के बारे में ये कहावत सच हो या न हो, पर मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र में एक जमीन विवाद ने इस कहावत चरितार्थ कर दिया। जहां सात सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ जमीन का विवाद दो भाइयों की निर्मम हत्या तक जा पहुंचा। हत्या की इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

ग्राम बुधवारा निवासी तोरण पाटले के सात बेटे – भागबली, वकील, केजू, गाखन, रामबली, कौशल, और नरेंद्र के बीच लंबे समय से जमीन का बंटवारा विवाद चल रहा था। परिवार में दो गुटों में बंटे इन भाइयों के बीच आपसी रंजिश पहले से ही गहरी थी। 25 अगस्त को, जब भागबली पाटले और वकील पाटले अपने खेत में काम कर रहे थे, तब उनके विरोधी गुट ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

एक भाई ने अपने दो भाइयों को ट्रैक्टर से रौंदा

पुलिस ने बताया कि घटना के दिन आरोपी केजू पाटले, माखन पाटले, रामबली पाटले, और उनके परिवार के अन्य सदस्य लाठी-डंडों से लैस होकर घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही भागबली, वकील, और कौशल पाटले खेत से निकलकर सड़क पर आए, आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान केजू पाटले ने अपने ट्रैक्टर से भागबली और वकील पाटले के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे भागबली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वकील पाटले की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर दबोचा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव में घेराबंदी कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी एस.आर. घृतलहरे, और थाना प्रभारी कार्तिकंश्वर जांगड़े की टीम ने आरोपी केजूराम पाटले, चित्रलेखा, रजनी, मिनाक्षी, और माखन के बेटे को गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल कौशल पाटले और वकील की पत्नी संतोषी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में कुल 9 आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, और घातक हथियारों से बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

See also  जांजगीर- चाम्पा जिले में ACB का एक्शन: नायब तहसीलदार और पटवारी 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply