देश

कलयुगी मां: आशिक ने शादीशुदा प्रेमिका के सामने रखी ऐसी डिमांड, अपनी ही 3.5 साल की बेटी को…

मुजफ्फरपुर

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक कलयुगी मां ने अपनी ही साढ़े 3 साल की मासूम बच्ची को मार डाला. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि मां जैसे ही घर से निकलने लगती थी, बेटी उसके सीने से लिपटकर रोने लगती थी. मां ने बेटी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की, फिर शव को ट्रॉली बैग में फेंककर फरार हो गई.

आरोपी मां के एक युवक से अवैध संबंध भी थे. हत्या के बाद वो अपने प्रेमी के पास चली गई. पुलिस ने रविवार रात करीब डेढ़ बजे गिरफ्तार कर लिया जानकारी के मुताबिक, मामला मिठनपुरा के रामबाग में एफसीआई गोदाम के पीछे वाले मोहल्ले का है. शनिवार को बच्ची मिष्टी कुमारी की लाश उसके घर के पास एक ट्रॉली बैग में मिली थी. उसकी मां काजल कुमारी शुक्रवार दोपहर से फरार थी.

See also  उस हिरोइन की मौत जिनसे 4 महीने में ही टूट गई थी मिथुन चकवर्ती की शादी, अमिताभ बच्चन की ‘मर्द’ में क्वीन बनी थी हेलेना ल्यूक

ट्रॉली बैग में डाल फेंका शव

काजल के पति ने आरोप लगाया था कि उसके पत्नी बेटी की हत्या कर उसके प्रेमी के साथ भाग गई. पुलिस ने फिर आरोपी काजल कुमार को रामपुरहरि में उसके प्रेमी के घर से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि जब भी वह घर से निकलती थी तो उसकी मासूम बेटी उससे लिपट जाती थी. बेटी के कारण वह अपने प्रेमी से मिलने नहीं जा पा रही थी, इसलिए उसने बच्ची की हत्या कर डाली. फिर शव को ट्रॉली बैग में रखकर छत से घर के पीछे गड्ढे में फेंक दिया. इसके बाद मोबाइल फॉरमेट कर प्रेमी के पास उसके रामपुरहरि गांव पहुंच गई.

हत्या के बाद पछतावा

आरोपी मां ने बताया, ‘मेरे प्रेमी ने कहा था कि वह अकेले आएगी तभी उसे अपनाएगा. जबकि बेटी मिष्टी मुझे एक पल भी नहीं छोड़ती थी.’ प्रेम में अंधी हो चुकी काजल ने चाकू से मां की ममता का गला रेतकर घर से निकल गई. हालांकि, हत्या के बाद उसे अपनी गलती का एहसास भी हुआ है. काजल का कहना है कि अब उसे बेटी के बगैर रातों में नींद नहीं आती है. बेटी उससे लिपटकर सोती थी. सिटी एसपी ने बताया- महिला के प्रेमी की इसमें कोई भूमिका नहीं मिली है. मामले में आगामी जांच जारी है.

See also  गरियाबंद में पोटाश बम से मादा भालू का शिकार, नाखून ले उड़े शिकारी, तीन जिलों की टीम अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply