कोरबाछत्तीसगढ़

भीड़भरी सड़क पर रफ्तार का कहर : कार चालक ने कई मोटरसाइकिलाें  को ठोंका, दो की मौत कई हुए घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग इस हादसे में घायल हो गए है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

दरअसल यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां पर एक तेज रफ्तार वाहन ने दो अलग-अलग बाइक सवार को  जोरदार टक्कर मार  दी।  इस हादसे में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक मनोज गिरी रामपुर आईटीआई का रहने वाला था। वहीं दूसरा शिव कुमार निहारिका निवासी था। वहीं इस दर्दनाक हादसे में तीन लोग घायल हुए है।  

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

हादसे के बाद लोगों में आक्रोश 

यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं हादसे के बाद लोगो मे भारी आक्रोश है। लोगों को जब हादसे के बारे में पता चला तो वे भारी सिविल लाइन थाना पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक को किया गिरफ्तार कर लिया है। 

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Related Articles

Leave a Reply