छत्तीसगढ़रायगढ़

खाई में गिरी तेज रफ्तार पिकअप, चार ग्रामीणों की मौत, 20 घायल, सगाई से लौटते वक्त हुआ हादसा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की शाम सगाई कार्यक्रम से घर लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप खाई में पलट गई। इस घटना में 4 ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए हैं। 8 लोगों को रायगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं दो को रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बंगुरसूता के रहने वाले ग्रामीण बुधवार की सुबह कंवर समाज के एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कापू क्षेत्र के गोसाईपोढ़ी गांव गए थे। वहां से घर वापसी के दौरान जब पिकअप में सवार ग्रामीण रात करीब 8 बजे के आसपास कापू-धरमजयगढ़ मार्ग स्थित विजयघाट के पास पहुंचे ही थे कि पिकअप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप खाई में पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार 20 से अधिक लोगों को चोटें आई है।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

घटना स्थल पर बीती रात दो ग्रामीणों काला राम राठिया उम्र 60 वर्ष ग्राम बंगरसुता, छतर सिंह राठिया उम्र 60 वर्ष ग्राम बंगरसुता की मौत हो गई। वहीं दो अन्य ग्रामीण हिजबन राठिया, निरज सिंह राठिया ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल देवेन्द्र कुमार राठिया, सुरेन्द्र राठिया को रायपुर रेफर किया गया है। वहीं गडालाल, बालसिंह, दुजलाल सिंह, निपतराम, मिछनदर निषाद के अलावा अन्य को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षाक अनिल सोनी ने बताया कि बुधवार को बंगुरसूता गांव के ग्रामीण सगाई कार्यक्रम के लिए कापू क्षेत्र के ग्राम गोसाईपोढी गए थे। वापसी के दौरान जब वे जमरगा पहाड़ के मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस घटना में घायल दो लोगों की धरमजयगढ़ अस्पताल में मौत हुई। कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दो और लोगों ने दम तोड़ दिया है। इस तरह कुल 4 लोगों की हुई है।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply