छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के डॉ. नायक हुए 88 लाख रूपए की ठगी का शिकार, थाने में दर्ज कराई FIR

राजधानी रायपुर के डॉ नायक 88 लाख रूपए की ठगी का शिकार हो गए. ये पैसे उन्होंने अपने बेटे के एमबीबीएस की पढ़ाई की फीस जमा करने के लिए रखे थे. लेकिन 40 प्रतिशत के रिटर्न की लालच में आकर वे ठगी का शिकार हो गए और अब उन्होंने राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है.

See also  धमतरी पुलिस-युवक विवाद में नया मोड़ : युवक ने जारी किया वीडियो, कहा- कोई रिश्वत नहीं मांगी गई, मामला आगे नहीं बढ़ाना चाहता

रायपुर पुलिस के मुताबिक डॉ. अषित कुमार नायक को उनके एक रिश्तेदार ने ऑन लाईन गेमिंग कंपनी के बारे में बताया. जिसके बाद वे एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े. उस ग्रुप में शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करने पर काफी मुनाफा मिलने, कम समय में ज्यादा कमाने जैसे मैसेज आते थे.

  इन मैसेजों को पढ़कर डॉक्टर भी उनके झांसे में आ गए. इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप में ही उन्हें एक लिंक भेजा गया. लिंक के जरिए उन्होंने ऑनलाइन रॉयलवीन मोबाइल ऐप डाउनलोड किया. इसी के जरिए रॉयलवीन में ऑनलाइन निवेश करने लगे. ठगी का शिकार हुए . डॉ अषित कुमार नायक ने ज्यादा रिर्टन के लालच में आकर उक्त गेमिंग कंपनी के कई बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए. लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तब उन्हें पता चला कि वो ठगी का शिकार हो गए है.

See also  जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल

पुलिस के मुताबिक 1/12/2022 से 11 जनवरी 2024 तक कुल 88 लाख 75 हजार रुपए वे गंवा चुके है. अब पुलिस से उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है.

Related Articles

Leave a Reply