छत्तीसगढ़रायपुर

जब रेलवे स्टेशन में गुम हुए केंद्रीय मंत्री के जीजा जी, SECR में मचा हड़कंप, रेल मंत्रालय तक मचा हड़कंप

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की आरपीएफ में तब हड़कंप मच गया जब केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने रेल मंत्रालय में आरपीएफ अधिकारियों को अपने जीजा के गुम होने की सूचना दी. आनन-फानन में पूरे जोन में हड़कंप मच गया और बिलासपुर से लेकर नागपुर रेल मंडल तक तमाम आरपीएफ के अधिकारियों को ये मैसेज आग की तरह फैला, मानो आरपीएफ का पूरा सिस्टम हिल गया.

हुआ कुछ यूं कि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के रिश्तेदार राजेश कुमार साहू जो रिश्ते में उनके जीजा जी लगते है वो परिवार के साथ राजधानी एक्सप्रेस से बिलासपुर आ रहे थे. गोंदिया रेलवे स्टेशन में वे पानी की बोतल लेने उतरे. तभी दूसरे प्लेटफार्म में इंटरसिटी एक्सप्रेस भी पहुंच गई. इसी दौरान राजधानी एक्सप्रेस छूट गई और वे गलती से इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ गए. इसी बीच उनके स्वजन ने जब देखा कि राजेश ट्रेन में नहीं हैं तो उन्होंने तत्काल केंद्रीय मंत्री को इसकी सूचना दे दी. केंद्रीय मंत्री ने रेल मंत्रालय में इसकी सूचना दे दी और वहां से जोन के उच्च पदस्थ आरपीएफ के अधिकारियों को ये मैसेज मिला और वहां से आग की तरह मैसेज वायरल हो गया और पूरे आरपीएफ में हड़कंप मच गया.

See also  पेंशनर्स को मिलेगा छठवें-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

इसी दौरान गोंदिया आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. तब उन्हें पता चला कि वो इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़े है. उनके कपड़ों के आधार पर रायपुर आरपीएफ की टीम ने अपनी स्पेशल टीम से उन्हें खोजना शुरू किया. लेकिन रायपुर रेलवे स्टेशन तक यात्रियों की भीड़ के कारण उन्हें खोजा नहीं जा सका.

See also  धान खरीदी में करोड़ों का घोटाला, किरीत, बिर्रा और कड़ारी केंद्रों में बड़ी अनियमितता, तीन उपार्जन केंद्रों में 7 कर्मचारियों पर FIR

इसके बाद ट्रेन जब तिल्दा पहुंची तब वे ट्रेन के अंदर मिले और इसके बाद आरपीएफ के अधिकारियों ने राहत की सास ली. पूछताछ के बाद रविवार उन्हें बिलासपुर लाया गया और अब जाकर ये बात सामने आई है.

Related Articles

Leave a Reply