छत्तीसगढ़

झाड़ियों में छिपी 3 महिलाओं को वार्डवासियों ने पकड़ा, बच्चा चोरी के आरोप में पुलिस ने तीनों को भेजा जेल

बालोद. दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीन महिलाएं संदिग्ध अवस्था में बजरंग चौक में झाड़ियों में छिपी थी, जिन्हें वार्डवासियों ने बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा और पुलिस को सूचना दी. तीनों महिलाएं राजनांदगांव की है. बच्चे चोरी के आरोप में दल्लीराजहरा पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर दुर्ग जेल भेज दिया गया है.

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

पकड़ी गई महलाओं का नाम भूरी बाई, साजन बाई और अंजू बाई है. इस मामले में दल्लीराजहरा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि तीन महिलाओं को वार्ड 11 के लोगों ने पकड़कर रखा था. पुलिस के पूछताछ में महिलाओं ने कोई सही जवाब नहीं दिया. इसके बाद उन पर कोई बड़ी घटना को अंजाम न दे इस अंदेशे के साथ तीनों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply