छत्तीसगढ़

झाड़ियों में छिपी 3 महिलाओं को वार्डवासियों ने पकड़ा, बच्चा चोरी के आरोप में पुलिस ने तीनों को भेजा जेल

बालोद. दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीन महिलाएं संदिग्ध अवस्था में बजरंग चौक में झाड़ियों में छिपी थी, जिन्हें वार्डवासियों ने बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा और पुलिस को सूचना दी. तीनों महिलाएं राजनांदगांव की है. बच्चे चोरी के आरोप में दल्लीराजहरा पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर दुर्ग जेल भेज दिया गया है.

पकड़ी गई महलाओं का नाम भूरी बाई, साजन बाई और अंजू बाई है. इस मामले में दल्लीराजहरा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि तीन महिलाओं को वार्ड 11 के लोगों ने पकड़कर रखा था. पुलिस के पूछताछ में महिलाओं ने कोई सही जवाब नहीं दिया. इसके बाद उन पर कोई बड़ी घटना को अंजाम न दे इस अंदेशे के साथ तीनों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है.

See also  घरेलु विवाद पर पुत्र ने पीट पीटकर की अपने पिता की हत्या, आरोपी चन्द घण्टो में पुलिस की गिरफ्त में

Related Articles

Leave a Reply