छत्तीसगढ़बिलासपुर

न्यायधानी में हिस्ट्रीशीटर बदमाश की दबंगई, पुलिसकर्मी पर तानी पिस्टल, आरोपी रंजन गर्ग गिरफ्तार

बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र के कुख्यात अपराधी रंजन गर्ग एक बार फिर से पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। ताजा मामले में रंजन गर्ग ने जीपीएम जिले के आरक्षक रवि शर्मा पर पिस्टल तान दी। घटना तब हुई जब आरक्षक रवि शर्मा अपने दोस्त की कार छोड़ने बिलासपुर आया था और तोरवा चौक पर अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान, शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए रंजन गर्ग वहां पहुंचा और बिना किसी कारण आरक्षक से बहस शुरू कर दी। मामला बढ़ते-बढ़ते रंजन ने आरक्षक पर पिस्टल लहरा दी, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।

आरक्षक ने सूझबूझ दिखाते हुए वहां से सुरक्षित निकलते हुए तुरंत तोरवा थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और रंजन गर्ग को सार्वजनिक जगह पर हथियार लहराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

See also  भिलाई रेप- मर्डर कांड : विधायक रिकेश सेन बोले- केस लड़ने सुप्रीम कोर्ट आयेंगे पांच वकील, मैं करूंगा खर्च वहन

पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस पूरी घटना के पीछे किसी प्रकार का पुराना संबंध या विवाद तो नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply