छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पत्नी जेठ से करती थी बात, पति ने कर दी पत्नी की गला घोंटकर हत्या

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति हुलेश साहू (28 साल) को गिरफ्तार कर लिया है। हुलेश ने पूछताछ में बताया है कि उसकी पत्नी संतोषी साहू अक्सर उसके बड़े भाई प्रहलाद साहू से बात करती थी। ये बात उसे पसंद नहीं थी। पूरा मामला डभरा इलाके का है। बताया जा रहा है कि, कई बार हुलेश ने संतोषी को बड़े भाई से बात करने के लिए मना किया था। लेकिन एक घर में होने के कारण बातचीत होती रहती थी। शनिवार की रात बेड रूम में संतोषी और हुलेश के बीच इसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ। और इसके बाद गुस्से में आकर हुलेश ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

See also  CG में बिजली उपभोक्ताओं को अब WhatsApp पर मिलेगा बिल, एक क्लिक में होगा भुगतान; ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

पूछताछ में पता चला है कि, हुलेश काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर ही रहता था। कभी-कभी ही वो घर आता था। एक दिन वो पहुंचा तो उसकी पत्नी संतोषी अपने जेठ से बात कर रही थी। ये बात उसे पसंद नहीं आई। उसने परिवार वालों के सामने तो संतोषी को कुछ नहीं बोला, लेकिन कमरे के भीतर संतोषी और उसके बीच जमकर लड़ाई हुई। हुलेश ने संतोषी पर अपने बड़े भाई से दूरी बनाने और उससे बातचीत बंद करने का दबाव डाला। उस रात बात यहीं खत्म हो गई। शनिवार रात फिर से उसने अपनी पत्नी को बड़े भाई के बात करते देख लिया। ये बात उसे रास नहीं आई, और वो सीधे अपने कमरे में चला गया। जब संतोषी कमरे में आई तो हुलेश ने उसे बिना कुछ कहे झापड़ जड़ दिए। गुस्से में आकर संतोषी ने हुलेश की हाथों की उंगलियां काट ली।

See also  रेलवे ठेकेदार के घर CBI का छापा, 10 सदस्यीय टीम कर रही है दस्तावेजों की जांच

जिसके बाद हुलेश ने संतोषी को बेड पर पटका और उसका गला दबा दिया। संतोषी ने चिल्लाने चाहा तो उसका मुंह बंद कर दिया। हुलेश ने तब तक संतोषी का गला दबाए रखा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। हुलेश को जब संतोषी के मौत की पुष्टि हो गई तो वो कमरे का दरवाजा खुला छोड़कर टहलने निकल गया। किवाड़ खुलने की आवाज आई तो हुलेश के बड़े भाई की नींद खुल गई। बड़े भाई ने बाहर निकलकर देखा तो हुलेश टहल रहा था। बड़े भाई ने हुलेश से देर रात बाहर निकलने की वजह पूछी, लेकिन हुलेश कुछ नहीं बोला। भाई को शक हुआ तो उसने हुलेश के कमरे में जाकर देखा। यहां बेड पर संतोषी का शव देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। संतोषी हुलेश की तीसरी पत्नी थी। इससे पहले उसकी दो शादी फेल हो चुकी थी। पूछताछ में पता चला कि वो अक्सर अपनी पिछली पत्नी से भी विवाद करता था, जिसकी वजह से दोनों ने उसे छोड़ दिया था।

See also  12 साल के बच्चे ने रची केमिकल अटैक की कहानी:रायपुर में गैस से झुलसा, डांट से बचने के लिए कहा-बाइक सवारों ने पाउडर फेंका

Related Articles

Leave a Reply