छत्तीसगढ़

यात्रियों से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, 4 लोगों की मौत, 40 लोग घायल

जगदलपुर. दरभा इलाके में ट्रक पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 40 लोग घायल हैं. यह हादसा आज दोपहर चांदामेटा और कोलेंग गांव के बीच हुआ. घटना स्थल के पास ही सीआरपीएफ कैंप है. हादसे की सूचना पर सीआरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे.

बताया जा रहा कि मिनी ट्रक में करीब 45 लोग सवार थे. सभी ग्रामीण स्थानीय बाजार गए हुए थे. इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 40 ग्रामीण घायल हैं. पास ही के CRPF कैंप से तुरंत सहायता प्रदान की जा रही है.

See also  मानसिक रूप से बीमार महिला से छेड़छाड़ : ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत

Related Articles

Leave a Reply