छत्तीसगढ़बिलासपुर

रेलवे में नौकरी दिलाने का दिया झांसा, फिर ऐंठ लिए 5.40 लाख, दंपती गिरफ्तार

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है.  दरअसल, आरोपी पति और पत्नी ने खुदको रेलवे का कर्मचारी बताकर युवक डोमन राजपूत को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए. मामले में पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है.

See also  IPS रतन लाल डांगी निलंबित, आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर राज्य सरकार ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के बिल्हा में उमरिया निवासी डोमन राजपूत को आरोपी रूपेश रजक और उसकी पत्नी रोमा रजक ने खुद को रेलकर्मी बताया. दोनों आरोपियों ने युवक को रेलवे में लोको पायलट की नौकरी दिलाने का दिया. जिसके बाद झांसा देकर युवक से 5.40 लाख की ठगी कर ली. पीड़ित युवक ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई.  पुलिस ने आरोपी दंपति को  गिरफ्तार किया है.

See also  अवैध रूप से सिलेंडर बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 45 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त

Related Articles

Leave a Reply