छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में नाली में मिली लड़की की लाश, थर्टी फर्स्ट की रात हत्या कर फेंकने की आशंका

रायपुर। रायपुर-बिलासपुर रोड किनारे नाले में एक जनवरी की सुबह एक लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिस हालत में लाश मिली है उससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद यहां फेंका गया है।

लड़की की उम्र 10 से 12 वर्ष से बताई जा रही है। कल देर रात जगह-जगह कार्यक्रम हो रहे थे, ऐसे में पुलिस आस-पास के इलाके की छानबीन कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि लड़की का नाम क्या है और वो यहां तक कैसे पहुंची।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

मौके पर एफएसएल टीम ने की जांच

सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही शहर और आस-पास के थानों में यह पता लगाया जा रहा कि किसी किशोरी के गुम होने की शिकायत तो नहीं मिली है।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

Related Articles

Leave a Reply