छत्तीसगढ़

दुर्ग में शेयर ट्रेडिंग में पहले मुनाफा दिया, फिर 83 लाख ठगे: दवा कारोबारी से ऑनलाइन फ्रॉड

दुर्ग जिले में एक दवा कारोबारी से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 83 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए 42 लाख रुपए खाते में होल्ड कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

एएसपी भिलाई सुखनंदन राठौर ने बताया कि, दवा कारोबारी को एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने का ऑफर मिला था। उसमें उसे अधिक मुनाफा देने का वादा किया गया था।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

पहले मुनाफा दिया, फिर ठग लिए पैसे

शुरुआती निवेश पर मुनाफा मिलने से उनका विश्वास बढ़ा, फिर अपनी बचत से 83 लाख रुपए निवेश कर दिए। इसके बाद न तो उसे लाभ मिला और न उसके निवेश के पैसे लौटाए गए। जैसे ही उसे ठगी का एहसास हुआ, उसने हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर केस दर्ज कराया।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खातों से 42 लाख रुपए होल्ड कर दी। साइबर क्राइम टीम ने बैंक खातों और संदिग्ध लेन-देन को ट्रैक किया है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस बोली- लोग रहे ऑनलाइन ठगी से सतर्क

दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, वो ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर सतर्क रहें। ऑनलाइन निवेश करने से पहले प्लेटफॉर्म की प्रामाणिकता की जांच कर लें। उसके बाद ही उसमें निवेश करें। किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ईमेल से सावधान रहें।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

ठगी होने पर तुरंत करें 1930 में कॉल

एएसपी सुखनंदन राठौर ने कहा कि, साइबर ठग पहले छोटे मुनाफे का लालच देकर विश्वास जीतते हैं और फिर बड़ी रकम लेकर गायब हो जाते हैं। लोगों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 1930 या स्थानीय पुलिस से संपर्क करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply