रायपुर

रायपुर में एक युवक की हत्या, नाले में पड़ी मिली युवक की लाश, सिर और चेहरे पर चोटों के निशान

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपराध कम होने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने युवक को मारकर उसकी लाश नाले में फेंक दी। वहीं लाश के सिर और चेहरे में चोट के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, आमानाका थाना क्षेत्र के अंतर्गत मृतक चंगोराभाठा निवासी कल्याण ट्रक गैरेज में गार्ड का काम करता था। शुक्रवार को उसकी लाश ट्रक गैरेज से कुछ ही दूरी पर नाले में तैरते दिखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को बाहर निकाला है। बताया जा रहा है कि, लाश के सिर और कान में चोट के निशान है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस

प्रथम दृष्ट्या में आशंका जताई जा रही है कि, किसी ने उसके सर पर किसी भारी चीज से उस पर वार किया है। जिससे उसकी मौत हो गई और फिर लाश को नाले में फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की जांच की गई है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply