छत्तीसगढ़रायगढ़

डिप्टी कलेक्टर का बेटा डैम में डूबा, सर्चिंग ऑपरेशन जारी, दोस्तों के साथ आया था घूमने

रायगढ़। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां टिपाखोल डैम में डिप्टी कलेक्टर का बेटा डूब गया है। देर रात होने के बावजूद युवक की खोजबीन जारी रही। पर अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार डैम में लापता युवक बालोद डिप्टी कलेक्टर अजय लकड़ा का पुत्र बताया जा रहा है, और मम्मी जिंदल स्कूल रायगढ़ में टीचर है। युवक का नाम जॉय लकड़ा उम्र लगभग 25 वर्ष है, जो दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जॉय अपने दो अन्य साथियों के साथ रायगढ़ जिले टिपाखोल डैम घूमने आया हुआ था, जहां नहाने के दौरान वह पानी में डूब गया, इसकी जानकारी युवकों ने दी। वहीं सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हो गए, युवक की खोज में टीम लग गई, साथ ही जिंदल प्लांट की मदद भी ली गई, जिंदल के डॉग स्क्वायइड एवं गार्ड्स की टीम सर्च लाइट के साथ सर्चिंग ऑपरेशन में जुटे हुए है। देर रात होने के बावजूद युवक की खोजबीन जारी है, जिला प्रशासन की ओर से गोताखोरों की टीम देर रात मौके पर पहुंची, और तलाश में जुटी हुई है।

See also  छत्तीसगढ़ के चार लोगों की हिमाचल में मौत : कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, परिजन रवाना

Related Articles

Leave a Reply