छत्तीसगढ़

पंचायत चुनाव 2025 में सीएम विष्णुदेव साय ने किया मतदान, परिवार संग लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारी

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उन्होंने जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला, बगिया स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया.

मुख्यमंत्री साय ने मतदान केंद्र में कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मुख्यमंत्री साय के साथ उनकी माताजी जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, भाई विनोद साय सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया.

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है. प्रदेश की समृद्धि और विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए.

See also  17 वर्षीय किशोर पर धारदार हथियार से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply