छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर

जांजगीर-चांपा। अकलतरा से बलौदा जाने के मार्ग पर कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी जिससे दोनों बाइक सवार गिर पड़े और घायल हो गए उधर कार सवार भी बेहोश हो गया है लेकिन कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक हास्पीटल पहुंचते तक दम तोड चुका था और दूसरा युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे बिलासपुर रिफर किया गया है बताया जा रहा है बाइक सवार युवक नंद कुमार गौरहा उम लगभग 45 साल भैंसों पामगढ़ और शिवकुमार भारद्वाज उम्र लगभग 35 वर्ष धुर्वा कारी पचपेड़ी बलौदा से कुछ काम निपटा कर अकलतरा की तरफ आ रहे थे । तभी एक वेन नुमा चारपहिया जिसका नंबर CG 16 CH 9391 है , के ड्राइवर द्वारा पीछे से ठोकर मारी जिससे बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वे दोनों घिसटते हुए दूर जा गिरे । दोनों को गिरते देखकर सामने से आ रहे हाइवा चालक ने ब्रेक मारकर हाइवा रोकनी चाही लेकिन नंद कुमार गौरहा हाइवा से टकराया और उसके शरीर से रक्त बहने लगा।

See also  छत्तीसगढ़ का वो ‘योद्धा’, जो PBKS के लिए आखिरी गेंद तक लड़ा, जीत ले गया सबका दिल

उधर दूसरे घायल युवक भी कार और हाइवा की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे बिलासपुर भेज दिया गया है दोनों युवकों को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जहां नंद कुमार गौरहा को मृत घोषित कर दिया गया वहीं शिव भारद्वाज का इलाज कराने सिम्स बिलासपुर भेजा गया है । कार चालक को कार सहित अकलतरा पुलिस ने थाने में बिठाया है ।

गाड़ियों की लंबी लाइन से हो रहा सड़क जाम

यह भी विदित हो कि इस सड़क पर भारी वाहन आकर खड़े कर दिए जाते हैं क्योंकि भारी वाहनों की अकलतरा में दिन में प्रवेश नहीं दिया जाता है लेकिन इस मार्ग में वाहनों की कतार से सड़क संकरी हो जाती है और आये दिन दूर्घटना होती है। इस मार्ग से भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है अन्यथा ऐसे ही दूर्घटना होती रहेगी । इस विषय में जनप्रतिनिधि का ध्यान अनेक बार खींचा गया है लेकिन कुछ दिनों बाद फिर वही ढर्रा अपना लिया जाता है ।

See also  छग के यात्री मात्र 999 में कर सकेंगे हवाई सफर, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी बुकिंग, नई विमान सेवा 19 दिसंबर से शुरू

Related Articles

Leave a Reply