कोरबाछत्तीसगढ़

बुजुर्ग किसान के हाथ से बीच बाजार 90 हजार रूपये छीनकर बदमाश फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

कोरबा : कोरबा में रिहायशी इलाके एसएस प्लाजा के पास एक बुजुर्ग से दिनदहाड़े उठाईगिरी के घटना हुई है. कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पावर हाउस रोड पर एसएस प्लाजा बाजार है. ये इलाका शहर का सबसे व्यस्ततम मार्ग है. यहां के बैंक से 58 वर्षीय अपिकर केरकेट्टा 90 हजार रुपए निकालकर वापस अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान दो बाइक सवार 2 युवक उनके हाथ से पैसे छीन कर फरार हो गए. कुछ दूर तक बुजुर्ग ने उनका पीछा किया लेकिन बदमाश भीड़ में गुम हो गए. अब पुलिस उनकी तलाश में जट गई है.

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

पैसे छीनकर बदमाश फरार

लूट की ये वारदात मंगलवार शाम की है. ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है. जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग रोड पर पैदल चल रहे हैं.इसी दौरान दो बदमाश बुजुर्ग के पास आए और हाथ से पैसे लेकर फरार हो गए.इसके बाद बुजुर्ग पीछे से आ रहे एक स्कूटी सवार युवक को रूकवाता हैं.फिर युवकों के पीछे जाने के लिए कहता है.

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

कानून व्यवस्था को लेकर उठे सवाल,सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

भीड़भाड़ वाली जगह में लूट की वारदात होने से लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा है. इस वारदात के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूट करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है.लेकिन अब तक पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने आसपास के सभी थानों और पुलिस चौकियों को भी सूचना दी है.

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

Related Articles

Leave a Reply