छत्तीसगढ़रायपुर

सरकारी कर्मचारियों के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की बड़ी घोषणा, महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी का किया ऐलान

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट वित्तीय वर्ष (2025-26) के बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए अहम ऐलान किया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शासकीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत करने की घोषणा की है. इस घोषणा के बाद सरकारी कर्मचारियों में  खुशी का माहौल है.

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्ण बजट में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है. छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को अबतक 50 फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness allowance) दिया जाता था. लेकिन घोषणा के बाद इसे बढ़ाकर 53 फीसदी कर दिया गया है. जो कि केंद्र कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के सामान हो गया है. 

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

बता दें कि 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है. पहली बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होती है और दूसरी 1 जुलाई से प्रभावी होती है. अक्टूबर 2024 में पिछली डीए बढ़ोतरी में, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 1 जुलाई, 2024 से 3 फीसदी की डीए बढ़ोतरी मिली थी. बढ़ोतरी के बाद, डीए मूल वेतन के 50 फीसदी से बढ़कर 53 फीसदी हो गया था. पेंशनर्स को भी महंगाई राहत में इतनी ही बढ़ोतरी मिली.

See also  ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर तलवार से हमला, एक करोड़ के जेवरात लेकर लुटेरे फरार

Related Articles

Leave a Reply