कोरबाछत्तीसगढ़

अज्ञात युवती की अधजली लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

कोरबा पाली थाना के अंतर्गत आने वाले रामटोक जंगल में एक युवती की अधजली लाश मिलने से सनसनी मच गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है।

वारदात की।सूचना पर सीन ऑफ क्रा‌ईम मोबाइल यूनिट कोरबा से वैज्ञानिक अधिकारी डॉ सत्यजीत सिंह कोसरिया प्रधान आरक्षक हेमंत चौहान आरक्षक राजेश कुमार चंद्रा घटना स्थल पहुंचे। घटना स्थल एवं शव निरीक्षण किए प्रथम दृष्टया अज्ञात युवती को हत्या के इरादे से जंगल में लाकर गले में दुपट्टा बांध कर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के इरादे से आग लगा कर घटना को अंजाम देने की बात कही है।

घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एवं प्रदर्श संकलित कर FSL परीक्षण हेतु भेजने एवं पोस्टमार्टम कराने निर्देशित किया गया है।

See also  दसवीं की छात्रा के साथ ये कांड कर फरार हुआ शिक्षक, आक्रोश में पालक, आरोपी शिक्षक तलाश कर रही पुलिस

Related Articles

Leave a Reply