छत्तीसगढ़

एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए मची होड़, सर्वर डाउन होने से बुकिंग और डिलीवरी ठप

धमतरी/बलौदाबाजार : धमतरी और बलौदाबाजार जिले में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है. उपभोक्ता सुबह से ही गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी का सर्वर डाउन होने की वजह से न तो बुकिंग हो पा रही है और न ही डिलीवरी दी जा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

IVRS में नहीं लग रहा है कॉल

धमतरी के उपभोक्ताओं का कहना है कि जब वे गैस सिलेंडर बुक करने के लिए ऑनलाइन नंबर पर कॉल कर रहे हैं तो कॉल भी नहीं लग रहा है. वहीं एजेंसी पहुंचने पर उन्हें सर्वर डाउन होने की बात कहकर वापस लौटा दिया जा रहा है. लोगों का कहना है कि पिछले चार दिनों से वे लगातार एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है.उपभोक्ता रोशन श्रीवास ने बताया कि वे गैस सिलेंडर के लिए लगातार भटक रहे हैं.

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
Shortage of LPG gas cylinder

वहीं उपभोक्ता अफ्तुल हुसैन ने बताया कि वे पिछले चार दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं. उनके घर में केवल एक ही सिलेंडर है, जिससे काफी परेशानी हो रही है. शादी का सीजन होने के कारण घर में मेहमानों का आना-जाना भी लगा हुआ है.

delivery halted due to server down

शादी वाले घरों में परेशानी ज्यादा

आपको बता दें कि शादी का सीजन होने के कारण परेशानी और बढ़ गई है.कई घरों में सिलेंडर खत्म हो चुका है, जिससे खाना बनाना मुश्किल हो गया है. अधिकांश परिवार अब चूल्हा जलाना भी पसंद नहीं करते, ऐसे में गैस नहीं मिलने से दिक्कतें और बढ़ गई हैं. खासकर महिलाओं को खाना बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

उपभोक्ता हेमनाथ का कहना है कि गैस सिलेंडर के लिए उन्हें लगातार एजेंसी जाना पड़ रहा है, लेकिन हर बार ओटीपी और अन्य दस्तावेज लाने की बात कहकर लौटा दिया जाता है.

उपभोक्ता तिलेश्वरी साहू ने बताया कि जब वे गैस एजेंसी पहुंचीं तो सर्वर डाउन होने की बात कही गई. फोन नंबर भी नहीं लग रहा है. उन्होंने कहा कि तीन दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. किराए के मकान में रहने की वजह से लकड़ी का चूल्हा जलाना भी संभव नहीं है, जिससे महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

सर्वर डाउन के कारण समस्या, ठीक होते ही स्थिति होगी सामान्य

इस मामले में इंडेन गैस एजेंसी के संचालक मोहन अग्रवाल ने बताया कि गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण डिलीवरी नहीं दी जा पा रही है.उन्होंने कहा कि जैसे ही सर्वर की समस्या ठीक हो जाएगी, स्थिति सामान्य हो जाएगी और सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलना शुरू हो जाएगा.उन्होंने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की बात भी कही है.

Related Articles

Leave a Reply