छत्तीसगढ़रायपुर

झीरम घाटी शहीद स्मारक में तोड़फोड़ और चोरी : मामले में सियासत शुरू, दोनों पार्टियों के नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

जगदलपुर। झीरम घाटी हमले की याद में बनाए गए शहीद स्मारक में तोड़फोड़ और चोरी के मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। दोनों दलों के नेताओं ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

बता दें कि, जैसे ही झीरम शहीद स्मारक में लगाए गए शहीदो की मूर्ति और उनके नेम प्लेट की पट्टी सहित नीचे लगी लाइटों को तोड़कर चुराने की खबर कांग्रेसियों को लगी तो उन्होंने इस मामले में निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर ठीकरा फोड़ दिया। वहीं संगठन ने नाराजगी व्यक्त की है मामले में असामजिक तत्वों और निगम प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

See also  जांजगीर-चांपा में होली पर हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था, तीन जापानी तकनीक वाले ड्रोन से संवेदनशील इलाकों की निगरानी, भीड़भाड़ व ट्रैफिक पर रहेगी पुलिस की हवाई नजर

महापौर ने भी की घटना की निंदा

वहीं शहीद स्मारक में तोड़फोड़ और चोरी की घटना पर शहर के महापौर ने भी निन्दा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, यह शहीदों का अपमान है और जो भी इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। मेयर संजय पांडे और उनके सभी मंत्रिमंडल ने कोतवाली थानेदार से शिकायत की और जांच की मांग की है। 

See also  नितिन नबीन जाएंगे राज्यसभा…बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट – देखें किनके-किनके नाम पर लगी मुहर

मामले की जांच के बाद हो कड़ी कार्रवाई 

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस शासन में शहीद मेमोरियल बनाने में भी भ्रष्टाचार किया गया। जो साल भर भी नहीं टिका, उसकी सुरक्षा भी कांग्रेसियों के हाथों में थी। उन्होंने अपने नेताओं के बनाए गए शहीद स्मारक के साथ धोखाधड़ी किया है। लेकिन जिसने भी यहां पर तोड़फोड़ की है उन्हें बक्शा न जाए। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  जांजगीर-नैला में रेल ओव्हर ब्रिज निर्माण व ट्रेनों के ठहराव सहित अन्य मांगों को लेकर 06 मार्च को नगर बंद एवं चक्काजाम की चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply