छत्तीसगढ़

मतदाता सूची ने किया बंटवारा : पति- पत्नी को किया अलग- अलग वार्ड में शिफ्ट, परिवार हुआ परेशान

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में मतदाता सूची ने पति-पत्नी के बीच बंटवारा कर दिया। यह बात सुनने में भले ही अटपटी लगे, लेकिन ऐसा सच मे हुआ है। चुनाव में वोट किसे दें, इस पर परिवार के सदस्यों की राय अलग-अलग होना तो आम बात है। लेकिन पेंड्रा नगर पालिका परिषद में प्रशासन की वार्डबंदी ने एक दंपति को ही बांट दिया हैं। ऐसा हुआ है पेंड्रा में सब्जी बेचकर जीवन यापन करने वाले रामकुमार रजक के साथ। 

See also  जीजा ने दो सालियों को मारी गोली : राजधानी में देर रात सनसनीखेज वारदात, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

पेंड्रा में मतदाता सूची ने पति-पत्नी के बीच बंटवारा कर दिया। रामकुमार और उनका परिवार वर्षों से पेंड्रा के वार्ड 14 में निवास करता है। पति रामकुमार रजक और उनकी पत्नी परमेश्वरी रजक को मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी ने अलग कर दिया.

पेंड्रा नगर पालिका परिषद के रहने वाले रामकुमार और उनका परिवार वर्षों से पेंड्रा के वार्ड 14 में निवास करता है। इस बार होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में पति रामकुमार रजक और उनकी पत्नी परमेश्वरी रजक को मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी ने अलग कर दिया है। पति रामकुमार रजक का नाम मतदाता सूची में जहाँ पेंड्रा के वार्ड 14 में शामिल हैं। वहीं पत्नी परमेश्वरी को वार्ड 15 की सूची में शामिल किया गया है। जिसके बाद से दोनों पति पत्नी के बीच अनबन भी शुरू हो गया है।

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

पत्नी का दूसरे वार्ड में कर दिया नाम  

रामकुमार रजक का कहना है कि साजिश के तहत मेरी पत्नी का नाम दूसरे वार्ड में किया गया है। जबकि, पिछले कई चुनावों मैं और मेरा परिवार पेंड्रा के वार्ड 14 में रहकर उसी मतदाता सूची के अनुसार वार्ड नंबर 14 से वोट डालते आए हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर कोर्ट में भी अपील करने की बात कही है।

See also  जांजगीर-चांपा : मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश

Related Articles

Leave a Reply