देश

उधमपुर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को घेरा, पीएम मोदी ने मौन रख पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली

जम्मू कश्मीर की पहलगाम घाटी पर आतंकी हमले के बाद भारत ने कई अहम फैसले लिए हैं। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। भारत सरकार ने इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच बड़े फैसले लिए हैं। भारत ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है। इसके साथ ही अटारी बॉर्डर बंद कर दिया गया है और सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया गया है। पाकिस्तान नागरिकों का वीजा बंद कर दिया गया है और उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 कर दी जाएगी। भारत सरकार ने आज (गुरुवार, 24 अप्रैल) शाम छह बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बारे में बताएंगे।

आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को पीएम मोदी का संदेश
बिहार के मधुबनी में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को संदेश देते हुए कहा कि भारत किसी को छोड़ेगा नहीं। पहलगाम में मासूम लोगों पर हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को चुन-चुन कर सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मानवता के साथ रहने वाला हर इंसान भारत के साथ है।

See also  आप भी AI चैटबॉट का करते हैं ज्यादा उपयोग? हो जाएं सावधान, कम हो सकता है ज्ञान और सोचने-समझने की क्षमता

मधुबनी में पीएम मोदी ने पहलगाम पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी में 13,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करने के लिए कुछ पल का मौन रखा और कश्मीर के पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने अपनी बात शुरू की।

नीतीश कुमार ने हमले की आलोचना की
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा मधुबनी में कहा “हम पहलगाम हमले की निंदा करते हैं, पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है।”

उधमपुर में तीन आतंकी घिरे
उधमपुर में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेर लिया है। शुरुआत में दो आतंकियों के देखे जाने की खबर थी। इसके बाद मुठभेड़ शुरु हुई, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। अब सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेर लिया है।

आतंकी परिणाम भुगतेंगे-सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह शुभम द्विवेदी के घर गए, जो पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए थे। यहां शुभम को श्रद्धांजलि देने के बाद योगी आदित्यनाथ ने उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया और पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आतंकियों ने मां-बहनों के सामने उनका सिंदूर उजाड़ दिया। अब वह इसका परिणाम भुगतेंगे।

See also  आप भी AI चैटबॉट का करते हैं ज्यादा उपयोग? हो जाएं सावधान, कम हो सकता है ज्ञान और सोचने-समझने की क्षमता

सिंधु जल समझौता निलंबित होने के बाद जल शक्ति मंत्री करेंगे बैठक
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कठोर कदम उठाए हैं। सिंधु जल समझौते को रद्द करना भी इसमें शामिल है। इस समझौते के रद्द होने के बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने आज मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठ करने का फैसला किया है। इस बैठक में सिंधु नदी के पानी को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन
पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर कुछ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सभी लोगों को पुलिस ने पाकिस्तान हाई कमिशन जाने के रास्ते पर ही रोक लिया था। ऐसे में ये लोग रास्ते में ही प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 से 15 लोग दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से यहां पर पहलगाम घटना के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।

वापस लौट रहे पाकिस्तानी नागरिक
भारत द्वारा एसवीईएस वीजा के तहत भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे की समय सीमा घोषित करने के बाद, एक पाकिस्तानी नागरिक परिवार सहित अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से अपने देश के लिए रवाना हुआ। वहीं, एक भारतीय नागरिक शैतान सिंह, जिसे आज शादी के लिए पाकिस्तान जाना था, वह पाकिस्तान नहीं जा पाया और उसकी शादी फिलहाल रुक गई है।

See also  आप भी AI चैटबॉट का करते हैं ज्यादा उपयोग? हो जाएं सावधान, कम हो सकता है ज्ञान और सोचने-समझने की क्षमता

पाकिस्तान हाई कमिशन के बाहर की पुलिस सुरक्षा हटाई
दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमिशन के बाहर की पुलिस सुरक्षा हटा ली गई है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हाई कमिशन के बाहर दिल्ली पुलिस ने तीन लेयर की सुरक्षा बढ़ाई थी। हालांकि, गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर के सभी बैरिकेट्स को हटा दिया है।

दिल्ली में गृह मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग
सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय में एक उच्च स्तरीय बैठक चल रही है, जिसमें गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक और रॉ के प्रमुख मौजूद हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से यह जानकारी दी गई है। पहलगाम हमले के बाद रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय के अधिकारी कई बैठक कर चुके हैं। खबरों के अनुसार पहलगाम हमले में दो विदेशी आतंकी और दो भारतीय मूल के आतंकी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply