Advertisement
देश

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके अतुलनीय योगदान को कभी नहीं भूला जा सकता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र के लिए उनके साहस और अतुलनीय योगदान को कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। हमारे राष्ट्र के लिए उनकी प्रतिष्ठा और महत्वपूर्ण योगदान को कभी नहीं भूलाया जा सकता। वह औपनिवेशिक शासन के उनके प्रभाव के विरोध के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।’ साथ ही पीएम मोदी ने ट्विटर पर कुछ फोटो भी साझा की हैं। पिछले साल इसी दिन लक्ष्मीबाई की जयंती मनाने के दौरान वह झांसी दौरे पर थे। इन फोटो में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दिखाई दे रहीं हैं।

बता दें कि लक्ष्मीबाई औपनिवेशिक शासन के खिलाफ 1857 के विद्रोह की लड़ाई में शामिल हुईं थीं। 1857 की लड़ाई भारत की स्वतंत्रता के पहले युद्ध के रूप में भी जाना जाता है। रानी लक्ष्मीबाई ने अपने राज्य पर कब्जा करने के प्रयासों का विरोध करने के लिए ब्रिटिश सेना से बहादुरी से लड़ते हुए अपने जीवन का बलिदान कर दिया था। साथ ही पीएम मोदी ने ट्विटर पर कुछ फोटो भी साझा की हैं। पिछले साल इसी दिन लक्ष्मीबाई की जयंती मनाने के दौरान वह झांसी दौरे पर थे। इन फोटो में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दिखाई दे रहीं हैं।

1857 में ब्रिटिश सेना से बहादुरी से लड़ी लड़ाई
बता दें कि लक्ष्मीबाई औपनिवेशिक शासन के खिलाफ 1857 के विद्रोह की लड़ाई में शामिल हुईं थीं। 1857 की लड़ाई भारत की स्वतंत्रता के पहले युद्ध के रूप में भी जाना जाता है। रानी लक्ष्मीबाई ने अपने राज्य पर कब्जा करने के प्रयासों का विरोध करने के लिए ब्रिटिश सेना से बहादुरी से लड़ते हुए अपने जीवन का बलिदान कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply