छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बाईक पेंड़ से टकराई , हादसे में बाईक सवार तीन दोस्तो की मौत

बलरामपुर : वाड्रफनगर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पेंडारी गांव में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि, तीनों बाइक सवार देर रात आर्केस्ट्रा प्रोग्राम से लौट रहे थे। तभी ये हादसा हुआ। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

See also  खनिज माफियाओं की दबंगई: मुखबिरी के शक में खंभे से बांधकर युवक की कर दी बेदम पिटाई

Related Articles

Leave a Reply