छत्तीसगढ़

मरवाही में घर के पास मोहल्ले में मिली महिला की लाश:पति के बाहर जाने पर अकेली थी; हत्या की आशंका

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मृतक की पहचान दानीकुंडी गांव की सुनीता चौधरी के रूप में हुई है। घटना के समय उनके पति संतोष चौधरी एक शादी समारोह में शामिल होने गांव से बाहर गए थे।

मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। सुनीता घर पर अकेली थीं। उनकी लाश पतेराटोला मोहल्ले में मिली। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि लाश की स्थिति संदिग्ध होने के कारण यह हत्या का मामला प्रतीत होता है।

See also  चिटफंड कंपनी के निवेशकों की सूची तैयार, जल्द पैसा लौटाएगा प्रशासन

हत्या की आंशका, जांच में जुटी पुलिस

मरवाही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन, युक्तियुक्तकरण विवाद हो सकता है खत्म

Related Articles

Leave a Reply