छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में संकल्प नाम का कोई भी नक्सल ऑपरेशन नहीं चलाया जा रहा – गृह मंत्री विजय शर्मा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में संकल्प नाम का कोई भी नक्सल ऑपरेशन नहीं चलाया जा रहा है. यह बात गृह मंत्री विजय शर्मा ने कही है. उन्होंने बताया कि विभिन्न समाचार माध्यमों में आज जो प्रकाशित समाचार है, जिसमें कहा गया है कि बीजापुर और तेलंगाना बॉर्डर पर कोई संकल्प नाम का अभियान चलाया गया और संकल्प नाम का अभियान पूरा हो गया है. इस अभियान में 22 नक्सली मारे गए हैं. यह जानकारी गलत है. गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि संकल्प नाम का कोई भी अभियान छत्तीसगढ़ की पुलिस अथवा संयुक्त टीम नहीं चला रहा है.

See also  दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज ड्रामा देखने उमड़ी भीड़

गृहमंत्री शर्मा ने यह भी कहा कि संकल्प अभियान में 22 नक्सली मारे जाने का आंकड़ा दिया गया है, यह आंकड़ा भी उचित नहीं है. इस आंकड़े से पृथक भी बहुत सारी बातें हैं और इस आंकड़े से पृथक भी आंकड़ा है. इस बात को बड़ी स्पष्टता के साथ में ध्यान रखें. मैं इसका खंडन करता हूं कि संकल्प नाम का कोई अभियान है और जो आंकड़ा दिया गया है अनुचित आंकड़ा है.

See also  PM सूर्यघर योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ में सोलर उपभोक्ताओं को बची हुई बिजली का मिलेगा फायदा, अगले बिल में होगा समायोजन

ऑपरेशन पूरा होने पर दी जाएगी पूरी जानकारी

उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन सारी चीजों को छोड़कर नक्सली उन्मूलन के लिए छत्तीसगढ़ में अनेक आपरेशन चल रहे हैं तो यह भी एक ऑपरेशन चल रहा है. जब भी ऑपरेशन पूरा हो जाएगा, इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी. इस ऑपरेशन का संचालन विभिन्न हमारे सिक्योरिटी फोर्स एसटीएफ या DRG, बस्तर फाइटर, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन सभी मिलकर कर रहे हैं.

See also  छत्तीसगढ़ की लुटेरी दुल्हन ने एमपी में की लूट : शादी के दूसरे दिन ही लाखों रुपये और चांदी के जेवरात लेकर भाग निकली

सुनिए गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान –

Related Articles

Leave a Reply