कोरबाछत्तीसगढ़

रेत से भरे हाईवा ने बाईक सवार तीन युवकों को कुचला , दो युवकों की मौके पर ही मौत

कोरबा : कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवार तीन युवको को कुचल दिया है इस हादसे में दो युवको की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं एक अन्य युवक को गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद आरोपी हाईवा चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना बालको थाना क्षेत्र का है।

See also  पसंद की लड़की से शादी की जिद, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

दरअसल बालको संयंत्र के विस्तार का काम चल रहा है। लिहाजा बालको परियोजना के साथ ही आसपास के क्षेत्र में हायवा के जरिये रेत की सप्लाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर के वक्त भी रेत लोड कर हाईवा का चालक बालको क्षेत्र के लालघाट की तरफ से गुजर रहा था। तभी चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार तीन युवको को कुचल दिया।

See also  ज्वैलरी दुकान में घुसे चार दरिंदे, दुकानदार को जमीन पर पटका, महिला के बाल पकड़कर घसीटा; दहला देगा ये मंजर

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद आरोपी चालक मौके पर ही वाहन को छोड़कर फरार हो गया। उधर इस घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान नही हो सकी है। घटना पर मर्ग कायम कर हाईवा को जब्त कर लिया है।

See also  एक अप्रैल से मैनुअल सिस्टम से चालान पूरी तरह हो जाएंगे बंद, केवल ऑनलाइन ही जमा होंगे चालान

Related Articles

Leave a Reply