देश

मायके गई थी पत्नी, रात में पति ने दे दी जान, आम के पेड़ पर लटकी मिली लाश

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सुसाइड कर लिया. उसकी लाश घर के सामने आम के पेड़ पर फंदे से लटकी हुई मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सुबह परिजन को हुई तो घर में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है.

जिस समय यह घटना हुई, उस समय मृतक की पत्नी अपने तीनों बच्चों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई हुई थी. घर पर केवल मृतक और उसकी मां थी. फिलहाल सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह पूरा मामला हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बिशुनपुर टोला का है. बिशनपुर गांव के निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य 35 वर्षीय मनोज दुबे बुधवार की रात में भोजन करने के बाद सोने चले गए. रात में ही मनोज ने घर के सामने आम के पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. घर के लोग जब सुबह उठे तो उनका शव आम के पेड़ पर लटकता हुआ मिला. इसके बाद से घर में कोहराम मच गया. घर में चीख पुकार शुरू हो गई.

See also  स्टील प्लांट के मैनेजर का सुबह मिला शव, पोस्ट कोविड दिक्कतों से था परेशान.....नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली

पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी
पहली नजर में सुसाइड की वजह आर्थिक तंगी की बात सामने आ रही है. जिस समय यह घटना हुई थी, मृतक की पत्नी अपने तीनों बच्चों के साथ मायके किसी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. मृतक मनोज दुबे 2015 में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) रह चुके हैं. बाद में परिवार की जरूरत को देखते हुए वह रोजगार करने के लिए गुरुग्राम चले गए और वही नौकरी कर रहे थे.

इकलौते बेटे थे मनोज
5 अप्रैल को वह घर आए थे. मृतक मनोज दुबे अपने मां-बाप की इकलौते बेटे थे. उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय लोगों की माने तो आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने आत्महत्या किया है. लगभग 40 दिनों से वह घर पर थे. इस दौरान आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी. मनोज की शादी वर्ष 2017 में हुई थी और उनके ससुराल में उपनयन संस्कार था, जिसमें शामिल होने के लिए उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ गई हुई थी. जबकि मनोज अपनी मां के साथ घर पर ही थे.

See also  पांच कंपनियों की लेडी डायरेक्टर ने TV एंकर को किया किडनैप, शादी का ऑफर ठुकराने पर लिया बदला!

Related Articles

Leave a Reply