छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के मेकाहारा के एक कमरे में लगी आग:इनक्यूबेटर जलकर राख, कोई हताहत नहीं

रायपुर : मेकाहारा के एक कमरे में अचानक आग लग गई। कमरे में रखा इनक्यूबेटर जलकर खाक हो गया। आशंका जताई जा रही है कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है। हालांकि इस आग लगने की घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। समय रहते ही आग में कंट्रोल पा लिया गया।

मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने इस घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही साथ पीडब्ल्यूडी विभाग के ई एंड एम विभाग से भी इस संदर्भ में जानकारी ली जायेगी।

शनिवार सुबह साढ़े 4 बजे मेकाहारा हॉस्पिटल के पहले मंजिल के कमरे से अचानक धुआं उठने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी समेत स्टाफ ने देखा कि यूरिन टेस्ट लैब के भीतर से इनक्यूबेटर मशीन से धुआं निकल रहा है। कुछ ही देर में उससे आग की लपटें उठने लगी। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

See also  ACB का एक्शन: खैरागढ़ में पटवारी को किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

फायर एक्सटिंग्विशर से आग में कंट्रोल

मेकाहारा के स्टाफ ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने में जुट गए। हालांकि कुछ देर में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गया। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक दिया गया। जिसके बाद प्रबंधन ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply