छत्तीसगढ़

स्कूटी और बाईक में आमने सामने जोरदार टक्कर, हादसे में प्रेग्नेंट महिला समेत 3 की दर्दनाक मौत

सरगुजा। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चठिरमा के पास बनारस रोड पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के ग्राम कसकेला निवासी करन यादव (20 वर्ष) अपनी भाभी रिया यादव (21 वर्ष) को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर जा रहे थे। चठिरमा पुलिया के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही स्कूटी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि करन और रिया की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में स्कूटी सवार युवक देव मंडल, निवासी समलपुर (ओडिशा) की भी मौत हो गई है। वहीं इस दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

See also  ईरान में फंसी रायपुर की बेटी सुरक्षित, इस वजह से टूट गया था संपर्क

Related Articles

Leave a Reply