छत्तीसगढ़

पं.धीरेंद्र शास्त्री का बिलासपुर में भव्य स्वागत: बस्तर में नक्सल उन्मूलन अभियान को सराहा, बोले-वहीं धर्मांतरण का खतरा सबसे ज्यादा

बिलासपुर। पंडित धीरेंद्र शास्त्री बिलासपुर पहुंचे। वे वहां आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शहरवासियों ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में बागेश्वर सरकार के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी।

इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की भूमि अद्भुत है, प्रभु श्री राम का ननिहाल है। मुझे यहां आकर प्रसन्नता हुई। आगामी समय मे छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे। 7 नवम्बर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

एंटी नक्सल अभियान के लिए सरकार को साधुवाद
माओवादियों, नक्सलियों के खिलाफ बस्तर क्षेत्र में जो अभियान चला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री को साधुवाद देता हूं।

नक्सलियों से आग्रह है, भारत को भारत रहने दें। मूलधारा में आकर भारत की परंपरा के साथ कदम मिलाकर चलें ताकि विदेशी ताकतों से लड़ सकें। भारत को अखंड बनाया जा सके।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर में
भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर में है, इसलिए आगामी समय मे जशपुर में कथा करेंगे। एशिया की चर्च है, उसके ठीक सामने कथा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply