छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : चोरी में संलिप्त आरक्षक शशिकांत हुआ सेवा से बर्खास्त

जांजगीर-चांपा (मानस-वार्ता)। चोरी जैसे अपराधिक प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने से आरक्षक को सेवा से पदच्युत किया गया। आरक्षक शशिकांत कश्यप को चोरी के प्रकरण में संलिप्तता पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 23.05-2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरक्षक द्वारा पुलिस बल में रहते हुए इस तरह से चोरी की घटना को एक संगठित गिरोह की तरह कार्य करते हुए अंजाम देना किसी भी रूप में स्वीकार योग्य नहीं है। आरक्षक का इस तरह से तीन-तीन चौरी जैसी घटना में सम्मिलित होना विभागीय व्यवस्था एवं नियमों के विपरीत आचरण को प्रदर्शित करना पाए जाने से उसको आज दिनांक 05.06.2025 को सेवा से पदच्युत किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6,414 जोड़े एक सूत्र में बंधे, सीएम कन्या विवाह योजना के तहत हुई शादी

Related Articles

Leave a Reply