छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : जिले के निगरानी, गुण्डा, बदमाशों की गतिविधियों में नजर रखने के लिए विशेष अभियान चलाकर किया गया चेकिंग

जांजगीर-चांपा।  जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस की असामाजिक तत्वों एवं फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। एसपी विजय कुमार पाण्डेय के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप के सतत मार्गदर्शन में फरार वारंटियों की धरपकड़ एवं जिले के निगरानी, गुण्डा बदमाशों का थाना/चौकी स्तर पर विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग किया गया।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों के खिलाफ लगातार विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। जिसमें थाना जांजगीर 02 गिरफ्तारी वारंट, 02 स्थायी वारंट, चौकी नैला 02 गिरफ्तारी वारंट, थाना अकलतरा 02 गिरफ्तारी वारंट, थाना नवागढ़ 01 गिरफ्तारी वारंट, 01 स्थाई वारंट, थाना पामगढ़ 04 स्थायी वारंट, 01 गिरफ्तारी वारंट, थाना शिवरीनारायण 03 स्थायी वारंट, थाना बिर्रा 01 गिरफ्तारी वारंट, 05 स्थायी वारंट थाना बम्हनीडीह 01 स्थायी वारंट, थाना मुलमुला 05 गिरफ्तारी वारंट, स्थाई वारंट 02 एवं थाना अजाक 02 गिरफ्तारी वारंट कुल मिलाकर जिले भर से 34 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

See also  चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

इसी प्रकार जिले में वर्तमान में कुल निगरानी बदमाश 73 एवं गुंडा बदमाश 153 कुल बदमाश 166 का नाम जिले के थाना/चौकी में दर्ज है, थाना/चौकी क्षेत्र में उपस्थित निगरानी, गुण्डा बदमाशों का उनके गतिविधियों, व्यवसाय, जीवोकोपार्जन के साधन एवं कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुये थाना/चौकी में निवासरत् बदमशों का विशेष अभियान चलाकर चेकिंग किया गया। उपस्थित बदमाशों को क्षेत्र में शांती व्यवस्था बनायें रखने हेतु हिदायत भी दिया जा रहा है। जिले में उपस्थित निगरानी एवं गुंडा बदमाशों को पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग किया जा कर उनके गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है।

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

लगातार अपराधों में संलिप्त रहने और मारपीट गुण्डागर्दी की शिकायत मिलने वाले बदमाशो को निगरानी बदमाश एवं गुण्डा बदमाशों की सूची में शामिल किए जाने का पुलिस द्वारा प्रक्रिया भी की जा रही है।

जाांजगीर-चाम्पा पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने हेतु संकल्पित है। इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी जारी रहेगा।

See also  सरकारी आदेश से निजी स्कूलों में हड़कंप: छीन लिया गया परीक्षा लेने का अधिकार, सभी कक्षाओं के एग्जाम डीईओ कार्यालय लेगा

Related Articles

Leave a Reply