छत्तीसगढ़

APK फाइल से 5 राज्यों में 1.15 करोड़ की ठगी, मुंबई-जामताड़ा से मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार

बस्तर पुलिस ने APK फाइल के माध्यम से फोन हैक करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने 4 से 5 राज्यों में 1 करोड़ 15 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की थी। जिसमें से 7 लाख रुपए की ठगी बस्तर से भी हुई है।

अब पुलिस ने मुंबई और झारखंड के जामताड़ा से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड अब्दुल मजीद करोड़पति है। जामताड़ा में इसके पास करोड़ों का घर, प्रॉपर्टी और कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। डकैती और एक फ्रॉड केस में पहले भी जेल जा चुका है।

जगदलपुर के तिरंगा चौक के पास रहने वाले अमलेश कुमार ने जनवरी 2025 को बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि, एक्सिस बैंक कस्टमर केयर के 2268318000 नंबर से फोन आया। सामने वाले ने लोन लेने के लिए कहा। जिस पर लोन नहीं चाहिए कहकर फोन काट दिया।

See also  शिवरीनारायण मेले में हादसा : झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, आकाश झूला टूटने से 6 लोग हुए थे घायल

उसी दिन शाम 4:18 बजे एक्सिस बैंक से मोबाइल नंबर पर OTP आना शुरू हुआ और 5:25 बजे उनके खाता क्रमांक से 500, 4 लाख, 500 और 3 लाख 40 हजार रुपए ट्रांसफर होने का मैसेज आया। जांच में पता चला कि, खाते में 21 जनवरी 2025 को नेट बैंकिंग के माध्यम से 7 लाख 33000 रुपए का लोन लिया गया है।

जबकि उसने किसी भी प्रकार के लोन के लिए अप्लाई नहीं किया था। बैंक का स्टेटमेंट देखने पर पता चला कि, उनके मेल IED को चेंज कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने नेट बैंकिंग के माध्यम से पैसे खाते में ट्रांसफर कर निकाल लिए।

जिसके बाद जगदलपुर SP शलभ सिन्हा ने साइबर सेल DSP गीतिका साहू के नेतृत्व में साइबर निरीक्षक गौरव तिवारी की टीम बनाई। इसके बाद टीम ने नंबर और खाता ट्रेस किया। जिसका अलग-अलग लोकेशन बताया गया। वहीं, SP ने निरीक्षक शिवानंद, दिलबाग सिंह और 2 जवानों की टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए मुंबई और जामताड़ा भेजा।

See also  भोरमदेव महोत्सव में भीड़ का उत्पात : हजारों कुर्सियां तोड़ डालीं, कार्यक्रम बंद कराने की आई नौबत

पुलिस ने कार्तिकेय राय (20) और संतोष कुमार (41) को मुंबई से पकड़ा। जबकि इनके मास्टरमाइंड अब्दुल मजीद (45) को जामताड़ा झारखंड से पकड़ा गया।

Related Articles

Leave a Reply