छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्र में 54 लाख रुपए का गबन, केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ FIR

बिलासपुर. धान खरीदी केंद्र रिसदा में गड़बड़ी और 54 लाख रुपए के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला सहकारी बैंक मैनेजर की शिकायत पर रिसदा धान खरीदी केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार करियारे और कम्प्यूटर ऑपरेटर सुखसागर जांगड़े के खिलाफ मस्तुरी पुलिस ने FIR दर्ज किया है।

दरअसल, खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में बिलासपुर जिले के रिसदा धान खरीदी केंद्र से अनियमितता की शिकायत सामने आई थी। ऑनलाइन डेटा के अनुसार केंद्र में कुल 40879.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई, लेकिन भौतिक सत्यापन में धान खरीदी केंद्र में बड़ा शॉर्टेज मिला। यहां 1763 क्विंटल धान कम पाया गया।

See also  पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम, गिरफ्तार

जांच में पता चला कि धान खरीदी केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार करियारे और कंप्यूटर ऑपरेटर सुखसागर जांगड़े ने मिलकर इसमें गड़बड़ी की है और 54.67 लाख रुपए का गबन किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला सहकारी बैंक के मैनेजर ने इस मामले की लिखित शिकायत मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने रिसदा धान खरीदी केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार करियारे और कम्प्यूटर ऑपरेटर सुखसागर जांगड़े के खिलाफ अलग- अलग धाराओं में FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  नवरात्रि पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रूकेगी ये 10 ट्रेनें, पैसेंजर ट्रेनों का भी हुआ विस्तार

Related Articles

Leave a Reply