छत्तीसगढ़

रायगढ़ में बच्चा चोरी की कोशिश नाकाम: घर में घुसते ही लोगों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बच्चा चोरी करने का एक मामला सामने आया है। जहां घर में घुसकर बच्चा चोरी करते एक युवक को घर वालों ने पकड़ा है। आरोपी युवक की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और दहशत का माहौल बन गया है। यह पूरा मामला जुटमिल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, लगभग रात तीन बजे चोर घर में घुस गया। आरोपी युवक जूटमिल के सामने वाली एक गली में घुस था और बच्चों की गतिविधियों को संदिग्ध तरीके से देख रहा था। स्थानीय लोगों को उस पर शक हुआ। चोर एक मासूम बच्चे को उठाकर ले जा रहा था। इस दौरान घर में मौजूद लोगों की नींद खुलने पर चोर पकड़ा गया। जिसके बाद उन्होंने युवक को पकड़ लिया और पूछताछ के दौरान उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दिया। फिर गुरूवार की सुबह आरोपी को युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

See also  अभिनेता सैफ अली खान अटैक केस, दुर्ग आरपीएफ की हिरासत में संदिग्ध युवक,ट्रेन से जा रहा था बिलासपुर

परिजनों का कहना है कि, युवक इलाके में बच्चा चुराने की नियत से घुम रहा था। बताया जा रहा है कि, ओडिशा से दस लोगों का गिरोह बच्चा चोरी करने आया था, जिसमें से एक आरोपी पकड़ में आया है। जुटमिल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply