छत्तीसगढ़

खरोरा में डबल मर्डर: घर पर संदिग्ध अवस्था में मिली मां- बेटी की लाश, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से सटे खरोरा से डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां के पचरी गांव में मां- बेटी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। बेटे ने सबसे पहले दोनों के शव को देखा तो उसने पुलिस की सूचना दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ग्राम पचरी में रात आठ बजे के आसपास सतनामी पारा महंत चौक में बिंदा बाई चतुर्वेदी उम्र 55 साल, बेटा शीतल चतुर्वेदी उम्र 34 साल अपने घर में थे। रक्षाबंधन त्यौहार के चलते बिंदा बाई की बेटी लड़की उषा अपने पति दयाराम के साथ अपने घर आयी थी। शाम को नाती धीरज आता है और दोनों से अच्छे से बातचीत करते हैं और साथ में खाना भी खाते हैं।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

खाने के बाद धीरज अपने घर परसाडीह निकल गया था और बिंदा बाई का बेटा शीतल इस दौरान घर में सोया हुआ था। इसी दौरान शीतल सोकर उठा और तालाब की तरफ चला गया। तब उसकी मां और बहन आपस में बात कर रही थी। इसी बीच जब वह वापस तालाब से आया तो घर में उसकी मां बरामदे में और बहन अंदर में पड़ी हुई थी।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

धीरज को उस वक्त कुछ समझ नहीं आया उसने तुरंत डॉक्टर को घर बुलाया। साथ ही दोनों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तब तक बहुत देर हो गई थी। बिंदा और उसकी बेटी उषा ने दम तोड़ दिया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद अब पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

Related Articles

Leave a Reply