छत्तीसगढ़

हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर महापौर के जेठ समेत 9 जुआरी गिरफ्तार

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में सोमवार देर रात पुलिस ने हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ पर छापा मारते हुए 9 रसूखदार जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शहर के कई प्रतिष्ठित और प्रभावशाली चेहरे शामिल हैं, जिनमें बिलासपुर महापौर पूजा विधानी के जेठ विजय विधानी, होटल व्यवसायी हरवंश लाल और पीडब्ल्यूडी ठेकेदार पारुल राय जैसे चर्चित नाम भी शामिल हैं।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

सूचना पर सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडे की टीम ने एएसपी राजेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से ₹41,500 नकद, एक पेटी प्लास्टिक कॉइन, ताश के पत्ते और 11 मोबाइल फोन जब्त किए।

दबाव बनाने की कोशिश नाकाम

छापे के दौरान कुछ आरोपियों ने पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने सख्ती बरतते हुए सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर लिया। घटना के बाद सरकंडा थाने में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

गिरफ्तार किए गए प्रमुख आरोपी

  • विजय विधानी (64) – महापौर पूजा विधानी के जेठ
  • हरवंश लाल (79) – होटल व्यवसायी
  • पारुल राय (48) – पीडब्ल्यूडी ठेकेदार
  • सुशील अग्रवाल (60) – महावीर बाड़ा के मालिक
  • रमेश कुमार अग्रवाल (70)
  • चन्द्रशेखर अग्रवाल (64)
  • बिहारी ताम्रकार (66)
  • तेजेस्वर वर्मा (40)
  • सुनील अग्रवाल (60)
See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply