छत्तीसगढ़

सगी भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पहले गमछे से दबाया गला, नहीं हुई मौत तो गुप्तांग को किया डैमेज, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला पर उसके ही देवर और उसकी पत्नी ने मिलकर न सिर्फ जानलेवा हमला किया, बल्कि उसकी अस्मिता को तार-तार करने की भी कोशिश की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह दिल दहला देने वाली साजिश बेनकाब हुई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

यह वारदात 9 अगस्त की रात घटी, जब महिला अपने घर में अकेली सो रही थी। 11 अगस्त को पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर हमला कर उसे अर्धनग्न अवस्था में छोड़ दिया और उसके गुप्तांग में ठोस वस्तु डाल दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना किरंदुल में अपराध दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अफसरों का तबादला, यहां देखिए लिस्ट

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पुलिस का संदेह महिला के देवर लखमा कुंजाम और उसकी पत्नी कुमे कुंजाम पर गया, क्योंकि दोनों अपने बयानों में लगातार विरोधाभास दिखा रहे थे। जब पड़ोसियों से पूछताछ की गई तो यह स्पष्ट हुआ कि पीड़िता के पति की मौत के बाद वह अलग रह रही थी और अपनी जमीन किसी अन्य व्यक्ति को देने का मन बना चुकी थी। इसी कारण आरोपी और उसके बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि जमीन विवाद और आपसी रंजिश के चलते लखमा ने अपनी पत्नी कुमे के साथ मिलकर यह घिनौनी वारदात रची। दोनों ने मिलकर पहले पीड़िता का गला गमछे से दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। जब वह नहीं मरी तो उसकी अस्मिता को चोट पहुंचाने के इरादे से उसके गुप्तांग में पेस्ट डाल दिया। इसके बाद महिला को मृत समझकर दोनों वहां से भाग निकले, लेकिन पुलिस की सक्रियता से उनकी पूरी करतूत उजागर हो गई।

See also  ट्रैक्टर छोड़ने के लिए वन अमले ने ग्रामीणों से मांगी डेढ़ लाख की रिश्वत, रकम लेन-देन का वीडियो हो रहा वायरल…

आरोपियों को 19 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस सनसनीखेज खुलासे ने पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि महिला और नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह संवेदनशील और सजग है। ऐसे मामलों में आरोपी चाहे कोई भी हो, उन्हें हर हाल में गिरफ्तार कर कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply