छत्तीसगढ़

बिलासपुर के भारतमाता स्कूल में चाकूबाजी: 9वीं के छात्रों ने 12वीं के छात्र पर किया हमला, दो घायल

बिलासपुर। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में खून-खराबे जैसी घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। बिलासपुर के भारतमाता स्कूल में मंगलवार को दो गुटों के छात्रों के बिच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि, 9वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। बिच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त को भी चाकू मार दिया गया है।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तारबाहर थाना क्षेत्र के भारतमाता स्कूल का है। जहां रोज की तरह स्कूल के कक्षाओं में पढ़ाई चल रही थी। इसी दौरान 12वीं के छात्र आवेश मिर्ज़ा अपने दोस्त से मिलने पहली मंजिल पर पहुंचा।

पुराने विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी
वहीं 9वीं कक्षा के करीब आधा दर्जन छात्र खड़े थे। पुराने विवाद को लेकर उन्होंने आवेश से गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इसी बिच एक छात्र ने चाकू से वार कर दिया। आवेश का दोस्त जब बिच-बचाव करने आया तो उस पर भी हमला कर दिया गया।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

9वीं कक्षा का छात्र पुलिस की पकड़ में
इस घटना के बाद दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की कार्रवाई करते हुए 9वीं कक्षा के छात्र को पकड़ लिया है। फिलहाल छात्रों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Related Articles

Leave a Reply